घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी, अब 21 दिनों के बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर

बरेली। एलपीजी सिलेंडरों की बढ़ी दरें शनिवार से लागू हो गई है। जिले मे संचालित सभी 91 एलपीजी एजेंसी संचालकों ने नई दरों से सिलेंडर बिक्री शुरू कर दी है। सरकार ने घरेलू व व्यावसायिक दोनों ही तरह के एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। इससे आम उपभोक्ताओं केसाथ-साथ केसाथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों की लागत भी बढ़ेगी। वही नई व्यवस्था के तहत अब घरेलू गैस सिलेंडर तीन सप्ताह बाद यानी 21 दिनों के बाद बुकिंग हो सकेगी। नई दरों के अनुसार 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत मे 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अब बरेली मे घरेलू सिलेंडर 931 रुपये मे मिलेगा। वही 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 115 से 119 रुपये तक बढ़ी है। अलग-अलग कंपनियों के कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों मे थोड़ा अंतर हो सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 10 लाख से अधिक एलपीजी उपभोक्ता हैं। इसके अलावा 416736 उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता हैं। डीएसओ ने बताया कि जिले में एलपीजी व पेट्रोल-डीजल सभी की पर्याप्त सप्लाई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *