ग्राहकों को घटिया सामग्री बेचना अनैतिक, सौहार्दपूर्ण करें व्यापार

बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को कोर कमेटी की बैठक की। बतौर मुख्य अतिथि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और इसको सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। थोड़े से लाभ के लिए वस्तुओं में मिलावट करना या त्योहारों के अवसर पर घटिया सामग्री का विक्रय करना अनैतिक भी है और त्योहार के आनंद को भी फीका कर देता है। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल कभी घटतौलिए या मिलावटखोरी का समर्थन नहीं करता है। भाजपा के आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों के प्रति सजग रहता है। महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि होली के पावन पर्व पर सभी व्यापारियों को यह भी निश्चय लेना चाहिए कि छोटे व्यापारियों व्यापार की सुरक्षा के लिए अपने घरों में किसी भी प्रकार की ऑनलाइन खरीदारी नही होने देंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *