गैस की किल्लत नही तो क्यों लग रही है लाइने- अजय राय

बहेड़ी, बरेली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। जिस तरह कोरोना में कहा गया था कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है लेकिन अस्पताल मे न बेड मिल रहे थे और न ही ऑक्सीजन। यही स्थिति एलपीजी सिलेंडर की है। बुकिंग सिस्टम खराब कर दिया गया है। इससे लोगों को दो से तीन दिन तक लाइन मे खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो गैस आएगी उसे चुनावी राज्यों मे भेजा जाएगा। वह बहेड़ी में कांग्रेस नेता सलीम अख्तर के यहां रोजा अफ्तार कार्यक्रम में आए थे। उनके कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार भाईचारे को तोड़ने का काम कर रहे है जबकि राहुल गांधी भाईचारे का संदेश दे रहे है। कांगेस अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले हुए गैस ने तेल संकट और अब के संकट फर्क इतना है कि कांग्रेस सरकार जनता से झूठ नही बोला, आज झूठ बोला जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा गैस का भी चुनावी इस्तेमाल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि दो जहाज से जो गैस आ रही है। वह बंगाल, आसाम और उन राज्यों मे जाएगी। जहां चुनाव होने जा रहे है। यूपी-बिहार को अभी गैस मिलने वाली नही। श्री रॉय ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही पूरी ताकत से अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही है। सपा से गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने का फैसला हाईकमान तय करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके पेट्रोलियम मंत्री कह रहे है देश में गैस की कोई कमी नहीं है तो फिर गैस के लिए क्यों लाइनें लग रही है। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि पिछले ईरान युद्ध में जब कांग्रेस की सरकार थी कांग्रेस ने कभी नही खा देश के गैस और तेल की कमी नही है। रोजा इफ्तार मे पूर्व विधायक संजय कपूर, जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी, प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, दिनेश दद्दा व अजय शुक्ला आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *