क्षेत्र पंचायत की बैठक मे 3.80 करोड़ के प्रस्ताव पास

भमोरा, बरेली। आलमपुर जाफराबाद ब्लाक सभागार मे ब्लाक प्रमुख आरती यादव की अध्यक्षता मे हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक मे तीन करोड़ 80 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरकार की विकास योजनाओं को बताते हुए कहाकि गरीबी दूर करने को ग्रामीणों को खेती-किसानी के साथ पशुपालन करना चाहिए, इससे अच्छा लाभ होगा और उनके परिवार में सम्पन्नता आयेगी। सरकार आधे से अधिक बजट गांव के विकास पर खर्च करती है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों ने नाले, पुलियों का निर्माण कराने, सीसी रोड बनाने, सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराने, पेयजल की सुविधा कराने के लिए 3 करोड़ 80 लाख के प्रस्ताव दिये। मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाओं को मंत्री ने सम्मानित किया। बीडीओ हर्षेंदर कुमार ने क्षेत्र में बनी गोशालाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में जानकारी दी। जेई आरईएस राणा सिंह, एडीओ कृषि शिव करन सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डा गौरव मोहन शर्मा, सीएचसी चिकित्सा अधिकारी डा विवेक कुमार, सीडीपीओ मीना, पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडे, ब्लाक प्रमुख पति वेद प्रकाश यादव मौजूद रहे। संचालन सूरजपाल बाल्मीकि ने किया। ब्लाक प्रमुख आरती यादव ने आभार जताया। धर्मपाल ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित : भमोरा। ब्लॉक सभागार मे मिशन शक्ति के तहत महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। स्वास्थ्य विभाग मे उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा की एएनएम प्रतिभा सिंह व ग्राम खुली ताहरपुर की आशा कार्यकत्री राधा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति 5.0 चरण के अंतर्गत सीएचसी भमोरा मे कन्या जन्मोत्सव भी मनाया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वेद प्रकाश यादव ने हाल ही मे जन्मी कन्याओं को किट का वितरण किया। इस मौके पर सीएचसी भमोरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक कुमार, बीपीएम नीरज कुमार के साथ समस्त स्वास्थकर्मी व स्टाफ मौजूद रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *