बरेली। जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के कैफे मे अवैध रूप से चल रहा हुक्का बार पकड़ा गया है। पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन हुक्का और चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले मे मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात दरोगा सुधीर कुमार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रेमनगर क्षेत्र में अवैध हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने डीडीपुरम क्षेत्र में स्थित मीट मी हियर कैफे में छापा मारा। पुलिस ने मौके से जाटवपुरा टायर मंडी निवासी गौरव गोलू को हिरासत मे लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की वह लोग अवैध रूप से कैफे की सौड़ियों पर बैठकर हुक्का और शराब का सेवन करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।।
बरेली से कपिल यादव
