शाही, बरेली। शनिवार को शाही के मिर्जापुर मे अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन समारोह मे लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह का आयोजन भक्ति सिंह ने किया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह वर्मा ने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने का कर रहे है। उनके प्रयासों को सफल नही होंने दिया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद घनश्याम लोधी ने कहा कि पूरे देश मे लोधी समाज की अच्छी खासी भागीदारी है लेकिन समाज की हिस्सेदारी अभी तक न के बराबर है। निहाल सिंह राजपूत ने युवाओं को संदेश दिया कि समाज मे व्याप्त कुरीतियों और गलत आचरण को छोड़कर, अच्छी शिक्षा प्राप्त करे। स्याना के विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ख्याली राम ने की तथा मंच संचालन प्रदेश महामंत्री पूरनलाल लोधी ने किया। कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष प्रो. भक्ति सिंह ने समाज मे शिक्षा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।।
बरेली से कपिल यादव
