किराने की दुकान पर छापा, नमूने भरे, टीम से दुकानदार की हुई नोकझोंक

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे शाम को एक किराने की दुकान पर छापामारी कार्यवाही करके फूड इंस्पेक्टर ने कुट्टू का आटा, रामदाना, सेंधा नमक व रामदाना लड्डू के नमूना भरे है। एक ही दुकान पर कार्यवाही करने के आरोप मे दुकानदार की इंस्पेक्टर से तीखी झड़प भी हुई। छापा के भनक लगते ही दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गए। मंगलवार को फूड इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप वर्मा टीम के साथ केशव किराना स्टोर पर पहुंचे। कुट्टू का आटा, रामदाना लड्डू का नमूना भरने पर दुकानदार भड़क गया और एक तरफा कार्यवाही पर विरोध जताया। इस पर टीम की दुकानदार के साथ काफी देर झड़प हुई। छापामारी की भनक लगते ही अन्य दुकानदार दुकान का शटर गिराकर भाग गए। टीम मे ज्योत्सना त्रिपाठी, प्रवीण कुमार राय, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *