बरेली। जनपद मे गैस सिलेंडर के लिए जहां मारामारी हो रही है। वहीं एजेंसी संचालकों की मिलीभगत से जमकर कालाबाजारी भी हो रही है। बुधवार को डीएसओ मनीष सिंह ने कालाबाजारी की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा तो किराना की दुकान में घरेलू सिलेंडर से रिफिलिंग होती पकड़ी गई। टीम ने पांच घरेलू सिलेंडर बरामद कर आरोपी के खिलाफ सुभाषनगर थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। डीएसओ मनीष सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम ने नेकपुर गल्ला मंडी में मनोज शर्मा की दुकान पर छापा मारा। उसकी दुकान के अंदर पांच घरेलू सिलेंडर, एक रिफलिंग मशीन, प्लास्टिक पाइप मय रेगुलेटर और वजन करने वाला कांटा मिला। पूछताछ में दुकानदार ने गैस रिफलिंग का कार्य किए जाने की बात स्वीकारी।।
बरेली से कपिल यादव
