कन्हैया गुलाटी पर धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज

फरीदपुर, बरेली। प्लाट देने का झांसा देकर कैनविज ग्रुप के डायरेक्टर कन्हैया गुलाटी ने तीन सगे भाइयों से 28.50 लाख की रकम हड़प ली। एसएसपी के आदेश पर कन्हैया गुलाटी और उनके ग्रुप के छह अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फरीदपुर थाने मे पहले भी गुलाटी के खिलाफ धोखाधड़ी के कई दर्ज हो चुके है। फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा के अकील अहमद का आरोप है कि दो साल पहले कैनविज के मालिक कन्हैया गुलाटी ने बरेली के होटल में मीटिंग करने के लिए बुलाया। मीटिंग में तमाम लोग पहुंचे थे। आरोप है कि कन्हैया गुलाटी और उनके ग्रुप के लोगों ने अकील अहमद और उनके भाई नफीस अहमद को केसरपुर गांव में हाईवे से सटी वैली विलेज कॉलोनी में प्लाट के साथ दोगुनी रकम देने का झांसा दिया। अकील अहमद और उनके भाइयों ने 12 मार्च 2024 से 27 मई 2025 तक कई किस्तों में 28.50 लाख की रकम कन्हैया गुलाटी को दे दी। कन्हैया गुलाटी और उनके ग्रुप के लोग टालमटोल करते रहे।अकील ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर बारादरी के मॉडल टाउन के शाहदाना कॉलोनी निवासी कन्हैया गुलाटी, राधिका गुलाटी, गोपाल गुलाटी, आशीष महाजन, प्रमोद परिहार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया की कन्हैया गुलाटी के खिलाफ कई अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *