कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने खेली होली, रंगों में घुला आपसी सौहार्द

बरेली बार एसोसिएशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के बैनर तले कचहरी स्थित बरेली परिसर में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज प्रदीप कुमार सिंह समेत अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पाण्डेय ने चंदन का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ब्रज के होली गीतों पर सभी ने जमकर उत्सव का आनंद लिया। महिला अधिवक्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिससे समारोह में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
जिला जज ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बार काउंसिल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। रंगों और उमंग के इस आयोजन ने कचहरी परिसर को पूरी तरह होलीमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *