फरीदपुर, बरेली। पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज निर्माण कार्य मे लगी जेसीबी मशीन की नंबर प्लेट को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। नंबर प्लेट ऑनलाइन चेक करने पर पंजाब की कंबाइन मशीन का नंबर पाया गया है। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सरकारी निर्माण कार्य मे इस्तेमाल हो रही मशीन की वैधता पर सवाल उठा रहे है। फरीदपुर बुखारा रोड पर पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर इन दोनों सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज निर्माण चल रहा है। यहां कई दिनों से जेसीबी काम कर रही है। जिस पर पंजाब नंबर की प्लेट लगी हुई है। एक राहगीर ने जब जिज्ञासा मे उस नंबर को ऑनलाइन सर्च किया तो पता चला कि वह नंबर पंजाब मे रजिस्टर्ड कंबाइन मशीन का है। इसका मालिक अजीत नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि कही जेसीबी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर काम तो नही कराया जा रहा। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नही है। अगर ऐसा है तो वह इसकी जांच कराएंगे।।
बरेली से कपिल यादव
