एक को बरेली से जेवर के लिए भरी जाएगी उड़ान

बरेली। शहरवासियों के लिए दिल्ली अब दूर नहीं है। बरेली एयरपोर्ट से एक जुलाई को जेवर के लिए हवाई यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही दो जुलाई को दिल्ली के लिए हवाई उड़ान शुरू कर दी जाएगी। जल्द ही अन्य बड़े स्थानों के लिए शहर से उड़ान के लिए तैयारी की जा रही है। बरेली से साउथ को जोड़ने का लगातार प्रयास जारी है। जिसमें हैदराबाद, सूरत और अहमदाबाद शामिल हो सकते हैं । बरेली एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी तरफ से प्रपोजल भेजा जा चुका है। क्राफ्ट की मांग की की जा रही है। एक जुलाई को जेवर के लिए बरेली से उड़ान भरी जाएगी। तैयारियां कर ली गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर फ्री वाईफाई से लेकर फ्लाईब्रेरी समेत कई सुविधाओं को पूरा किया जा रहा है। बरेली नॉन मेट्रो होने से धोड़ी दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही बरेली एयरपोर्ट का विस्तार किए जाने की तैयारी की जा रही है। जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद एएआई टीम सर्वे करेगी। विस्तार होने के बाद एयरपोर्ट पर एक साथ 10 एयरबसों को खड़ा किया जा सकेगा। पहले उन्हें एयरफोर्स से बस लेना पड़ती थी लेकिन मौजूदा समय में एयरपोर्ट के पास तीन बसे हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पहले 12,843 यात्री थे जो बढ़कर 1,28,170 यात्री हो गए हैं। अन्य शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा।।

बरेली से  कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *