उपद्रवियों की तलाश मे फरीदापुर चौधरी मे दबिश, आरोपी घरों से फरार

बरेली। मौलाना तौकीर रजा के इशारे पर हुए बवाल मे वांछित उपद्रवियों की तलाश मे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर और इज्जतनगर पुलिस ने फरीदापुर चौधरी में दबिश दी मगर सभी आरोपी अपने घरों से फरार मिले। पुलिस ने उनके घरवालों को शीघ्र सरेंडर कराने की चेतावनी दी है। आपको बता दें कि 26 सितंबर 2025 को मौलाना तौकीर रजा के इशारे पर हुए बवाल को लेकर कोतवाली और बारादरी में दर्ज कराए गए दो मुकदमों में इज्जतनगर के गांव फरीदापुर चौधरी निवासी जाफर, शकील, हसीन, रफीक बेग, वाजिद बेग, रिजवान, नासिर खान और लईक वांछित चले रहे हैं। इन दोनों मुकदमों की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय धीर कर रहे है। मंगलवार रात उन्होंने इज्जतनगर पुलिस के साथ आरोपियों की तलाश में फरीदापुर चौधरी में दबिश दी तो घरों से पुरुष सदस्य फरार हो गए। पुलिस को घरों में सिर्फ महिलाएं ही मिली। जिस पर पुलिस ने उनसे आरोपियों के बारे मे पूछताछ की। इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए है। वही कानपुर प्रकरण को लेकर 26 सितंबर 2025 को मौलाना तौकीर रजा ने इस्लामिया ग्राउंड मे भीड़ जुटाने का आह्वान किया था। बिना अनुमति इस आयोजन को रोकने की कोशिश पर आक्रोशित भीड़ ने शहर मे दस स्थानों पर पुलिस पर हमला करके बवाल किया था। इस मामले में पुलिस की ओर से 10 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें से पांच मुकदमे कोतवाली, दो बारादरी और एक-एक कैंट, प्रेमनगर व किला में दर्ज हुआ था। मौलाना तौकीर रजा और उसके करीबियों समेत 80 से ज्यादा उपद्रवी इन मामलों में जेल जा चुके हैं। बाकी की तलाश मे अब एक बार फिर से दबिश तेज की गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *