उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार मिलने पर कृष्ण स्वरूप को दी बधाई

बरेली- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा साहित्य संस्थान के माध्यम से समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत हुए भारत सेवक समाज के जिला अध्यक्ष किशन स्वरूप सक्सेना को कल लखनऊ में ₹100000 के नकद पुरस्कार सहित स्मृति चिन्ह और शाल उड़ाकर सम्मान प्रदान किया गया इस अवसर पर शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं सचिव / भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मौजूद रहे बरेली के लिए इस विशेष उपलब्धि पर आज उनके निवास पर सुबह से ही भीड़ लगी रही शाम को हुए शानदार स्वागत कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट तथा उत्तर प्रदेश महिला आयोग की माननीय सदस्य पुष्पा पांडे राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं संगठन के प्रांतीय प्रचार मंत्री लाल बहादुर गंगवार नव मनोनीत सभासद गीता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित हरिओम गौतम इको क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा राष्ट्रपति पुरस्कृत एवं प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ब्लॉक गाइड कैप्टन रश्मि उपाध्याय भारत सेवक समाज के संयुक्त सचिव अनुज सक्सेना प्रसिद्ध साहित्यकार एवं डाइट के पूर्व प्रवक्ता पंडित इंद्रदेव त्रिवेदी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे एक मुलाकात के दौरान ने राष्ट्रपति पुरस्कृत लाल बहादुर गंगवार ने कहा कृष्ण स्वरूप सक्सेना पिछले 10 वर्षों से प्रत्येक दिन अपनी पत्नी की स्मृति में हर साल बच्चों के लिए कहानी तथा कविताओं की किताबें लिखते हैं तथा प्रत्येक वर्ष उनकी याद में करवा चौथ का व्रत भी रखते हैं हमेशा से ही सक्रिय रहे कृष्ण स्वरूप सक्सेना लगभग हजारों विद्यालयों में जाकर नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं एवं बच्चों को नई-नई बातें सीखने के लिए प्रेरित करते हैं उनकी खासियत है रिटायरमेंट के बाद आज तक कभी अनावश्यक रूप से घर पर शांत नहीं बैठे हमेशा ग्रामीण बच्चों के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *