आभा आईडी कम बनने की प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी, होगी कार्यवाही

बरेली। आभा आईडी बनाने की कई ब्लाकों मे सुस्त रफ्तार पर डीएम अविनाश सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कलेक्ट्रेट मे शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को निर्देश दिया कि जहां काम में लापरवाही हो रही है, उन ब्लाकों में तेजी लाई जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकत्रियों और सीएचओ पर कार्रवाई का जाए। बैठक मे डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि अप्रैल से शुरू हो रहे संचारी रोग अभियान में लापरवाही बरतने वाली आशा बहुओं और केंद्रों से नदारद रहने वाले सीएचओ के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए। समीक्षा में डीएम ने पाया कि कुछ ब्लॉक और तहसीलों में आयुष्मान कार्ड बनाने की गति अत्यंत धीमी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और आशा व एएनएम के लंबित भुगतानों को तत्काल करने का निर्देश दिया। शहरी क्षेत्रों में आभा आईडी जनरेट करने की कम प्रगति पर नाराजगी जताई। वही संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण इलाकों में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मलेरिया और अन्य बीमारियों के केस न बढ़ने पाएं। प्रचार-प्रसार के जरिये जन-जागरूकता बढ़ाई जाए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *