अवैध तरीके से काटे गए पेड़ों की राजस्व टीम ने की जांच

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे कब्रिस्तान मे खड़े हरे-भरे पेड़ों को एक लकड़ी ठेकेदार ने वन विभाग और ग्राम प्रधान से साठ गांठ कर काट डाला। गुरुवार को तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व टीम ने वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। टीम को 50 हरे भरे पेड़ों की जड़े मिली है। राजस्व टीम अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपेगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जय नगर गांव के कब्रिस्तान में शीशम, जामुन, गूलर, आम और नीम के 50 कीमती पेड़ खड़े थे। तीन दिन पूर्व एक लकड़ी ठेकेदार बिना किसी अनुमति के वन विभाग और ग्राम प्रधान से साठगांठ कर इन पेड़ काट ले गए। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने राजस्व टीम को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार को कानूनगो श्याम सुंदर गुप्ता, वन कर्मी अकबर अली ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। जांच मे टीम को मौके पर 50 पेड़ों की जड़े मिली। अब कानूनगो अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपेगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। कब्रिस्तान में खड़े कीमती पेड़ों को काटने के लिए प्रधान और ठेकेदार ने पहले ही सारी तैयारी कर ली थी। वहां खड़े 50 पेड़ों में से 12 पेड़ों को काटना दर्शाकर ग्राम पंचायत ने वर्ष 2024 मे वन विभाग से मूल्यांकन करा लिया। वन विभाग ने मृल्यांकन के बाद पेड़ों की कीमत 26527 रुपए निर्धारित कर पत्रावली राजस्व विभाग को भेज दी थी। पत्रावली पर आगे की कार्रवाई ही नही हुई। अब ठेकेदार और ग्राम प्रधान ने सांठ गांठ कर इन पेड़ों को काट डाला। राजस्व टीम को मामले की जांच सौंपी है। टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *