अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापे, बिना कागजात चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

बरेली। जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को जिले मे अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। एक केंद्र मे कमी मिलने पर केंद्र को सील कर दिया गया है। टीम ने शहर और देहात क्षेत्र मे कुंडरा कोठी स्थित मन्नत अल्ट्रासाउंड, जीवन ज्योति अल्ट्रासाउंड और रिछा क्षेत्र मे हर्ष कला अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। इसके अलावा बहेड़ी क्षेत्र मे ग्लोबल, हिंद, यूनिक, मैक्स, लाइफ लाइन, अरोरा, नियाजी और विद्या अल्ट्रासाउंड सेंटर की भी जांच की गई। जांच के दौरान हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केंद्र को सील कर दिया। संचालक को तीन दिन मे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अन्य सभी केंद्र पंजीकृत पाए गए हालांकि निरीक्षण के समय मैक्स अल्ट्रासाउंड सेंटर और लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले। सभी संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार ही संचालन करें। टीम में नोडल अधिकारी डा. लईक अहमद अंसारी, राहुल शर्मा, राजेश कुमार और विपिन कुमार शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *