अलविदा की नमाज में उमड़े अकीदतमंद, मस्जिदों के पास रही पुलिस

बरेली देहात। शुक्रवार को मीरगंज कस्बे और देहात की मस्जिदों मे रमजानुल मुबारक के आखिरी जुमें की जुमा अलविदा की नमाज शांति सौहार्द और एहतराम के साथ अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कस्बे और देहात में रोजेदारों और नमाजियों ने मस्जिदों में शिरकत की। गांव दियोरिया अब्दुल्लागंज, रईया नगला, शीशमखेड़ा, सुजातपुर, सिंधौली, परौरा सहित दर्जनों गावों एवं कस्बे की सराय मस्जिद, हरी मस्जिद, शेखों वाली मस्जिद, मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, तहसील रोड वाली मस्जिद आदि में अलविदा जुमा की नमाज अदा की।। एसडीएम आलोक कुमार गांव दुनका और अन्य जगहों की मस्जिदों पर निरीक्षण को पहुंचे। वही कुछ जगहों पर पुलिस, हल्का लेखपाल मस्जिदों पर मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। नमाज अदा करने मे हाफिज मोहम्मद नासिर साबरी, पूर्व चेयरमैन इल्यास अंसारी, अली बहादुर, अफशन खान, इकबाल अहमद अंसारी, मोइन आलम, मुतावल्ली आरिफ अंसारी, सिराज अहमद, जियाउल हसन, आयान, मोअज्जम फरीदी वशीर अहमद, नवेद खान सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। अकीदत से अदा हुई नमाज, सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे की सभी मस्जिदों मे बड़ी संख्या मे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह व चौकी प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे और व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, हुसैनी मस्जिद, अजहरी मस्जिद सहित कस्बे की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के आपसी सहयोग से नमाज शांतिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हुई। भमोरा मे शांतिपूर्ण माहौल मे अदा की अलविदा जुमा की नमाज: भमोरा के रमजान माह के अंतिम जुमा के मौके पर भमोरा थाना क्षेत्र मे शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में नमाज अदा की गई। क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। थाना क्षेत्र में कुल 28 मस्जिदों के साथ-साथ मजनूपुर, सिरोही और बभियाना में स्थित तीन ईदगाहों पर नमाज अदा की गई। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। क्योलडिया: रमजान मुबारक के चौथे जुमा यानी जुमाअलविदा की नमाज क्योलडिया, बहर जागीर, करूआ साहबगंज, अटंगा चांदपुर, प्रहलादपुर भौवा बाजार, परसरामपुर ठिरिया बन्नो जान सहित पूरे क्षेत्र मे जुमा अलविदा की नमाज मस्जिदों में अमन माहौल मे अदा की गई। वही आंवला नगर व थाना क्षेत्र के साथ ही नगर पंचायत बिशारतगंज, सिरौली के साथ ग्राम अलीगंज, राजपुर कला मे अलविदा की नमाज शांति व अकीदत के साथ अदा की गई । नगर आंवला के साथ ही ग्राम मनौना, दरावनगर, मऊ चन्दपुर में माहे रमजान के पवित्र महीने में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज शांति व अक़ीदत के साथ अदा की गई। नगर आंवला मे इस मौके पर नमाजियो ने नगर की बारह बुर्जी मस्जिद, राय वाली मस्जिद, हौ ज वाली मस्जिद में नमाज अदा की जवकि नगर की फूटा दरवाजा मस्जिद में हाफिज शाहन्याज अख्तर ने दोपहर एक बजे अलविदा की नमाज अदा कराई। मस्जिदों के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम, किया पैदल मार्च: फरीदपुर मे रमजान के आखिरी जुमे शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही पुलिस ने मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसडीएम मल्लिका नैन, सीओ संदीप कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने नमाज के वक्त नगर की गलियों में निकलकर पैदल मार्च किया। पुलिस कर्मी इस दौरान लोगों से शांति से नमाज अदा करने की बात सहित सभी को सुरक्षित होने का भरोसा भी दिला रहे थे। शेरगढ़ में अफसरों ने कस्बे का किया दौरा: शेरगढ़ कस्बा समेत ग्रामीण अंचलों में जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नायव तहसीलदार प्रशांत शुक्ला ने आर आई विजेंद्र शर्मा और रामदास के साथ कस्बा समेत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पुलिस के साथ पैदल मार्च कर कई मस्जिदों का भी किया। कस्बे की मस्जिद हाजी में हाफिज अयान, मस्जिद आला हजरत में मुफ्ती शाहिद रजा खां, मस्जिद नक्कालान में हाफिज अनीश खां, मस्जिद कांवर में सैय्यद इरफान मिया, मस्जिद मदीना में कारी मुस्तकीम नूरी ने नमाज अदा कराई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार आदित्य गौरव श्रीवास्तव, सत्य सिंह, ओगेंद्र कुमार पुलिस कर्मियों के साथ कस्बा समेत क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़: नवाबगंज मे रमजान के आखिरी जुमा पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में अलविदा की नमाज़ अकीदत और खैर-ओ-बरकत की दुआओं के साथ अदा की गई। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *