अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस और दुकानदारों में कहासुनी, बाजार बंद

बरेली। सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर मंगलवार को देर शाम दुकानदार और पुलिस कर्मियों में कहा-सुनी हो गई। पुलिस से मारपीट की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन कोतवाल पुलिस से मारपीट की बात को नकार रहे है। ईद का त्योहार नजदीक है। ऐसे में रोजा इफ्तार के बाद देर रात तक मुस्लिम इलाकों में खरीदारी से लेकर खान-पान की रौनक रहती है। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजमनगर मे सड़क किनारे लगने वाली जूता चप्पल की दुकान और होटल पर भीड़ होने के चलते सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा था। यातायात सामान्य करने के लिए घंटाघर चौकी इंचार्ज सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। दुकानदार और पुलिस कर्मियों में कासुनी हो गई, लेकिन किसी ने पुलिस से मारपीट की अफवाह फैला दी। इसके बाद कोतवाली इंस्पेक्टर और प्रेमनगर पुलिस के साथ एसपी सिटी मानुष पारिक मौके पर पहुंच गए। हंगामा होने की सूचना पर आजमनगर क्षेत्र का पूरा बाजार बंद हो गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी मारपीट की बात गलत है। बाजार बंद होने से रात 11 बजे आजमनगर क्षेत्र मे सन्नाटा छा गया और पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *