बरेली। जाट रेजिमेंट केंद्र परिसर मे शनिवार को अग्निवीर भर्ती के दौरान दौड़ लगाते समय युवक अचानक गिर गया, जिससे उसका दाया पैर टूट गया। आनन-फानन मे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी शौर्य मिश्रा ने उपचार के दौरान बताया कि वह शनिवार की सुबह जाट रेजिमेंट केंद्र परिसर मे अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वह अन्य अभ्यर्थियों के साथ दौड़ लगा रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और यह तेज दौड़ के बीच ही ग्राउंड में गिर गए, जिससे दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
