अग्निवीर भर्ती: 650 युवाओं ने लगाई दौड़, 440 ने पाई सफलता

बरेली। जाट रेजिमेंट केंद्र परिसर मे आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में शुक्रवार को अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया। इसमें 650 युवाओं ने दौड़ लगाई। इसमें 440 अभ्यर्थी सफल हुए। सफल हुए अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चिकित्सा परीक्षण में शनिवार को बुलाया गया है। भर्ती कार्यालय बरेली के अंतर्गत आने वाले चार जिलों बहराईच, बलरामपुर, लखीमपुर खिरी और श्रावस्ती के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल 650 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। दौड़ और अन्य प्रारंभिक परीक्षणों में 440 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के तहत चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया गया है। भर्ती रैली के समय जाट रेजिमेंट के सामने नकटिया रोड को वन-वे कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां दो प्लाटून पीएसी के साथ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। जंक्शन और बस अड्डों से भर्ती में शामिल होने आ रहे युवाओ को आसानी से जाट रेजिमेंट तक पहुंचने के लिए ई-बसों को भी लगाया गया है। इस बीच पीएसी और पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पैनी नजर बनाए रखे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *