भमोरा, बरेली। देर रात दोस्त के साथ घर लौट रहे रम्पुरा-अलीगंज मार्ग पर रेलवे अंडरपास मे लगे लोहे के पोल से बाइक टकराने पर दो दोस्तों की मौत हो गई। आधे घंटे तक घटनास्थल पर उनके शव पड़े रहे। बाद मे किसी राहगीर की सूचना पर भमोरा पुलिस ने शव जिला अस्पताल भिजवाए और उनके परिजन को सूचना दी। इस हादसे से दोनों के घरों मे कोहराम मच गया। बदायूं के बिनावर मे रहने वाले 30 वर्षीय रोहित शर्मा शुक्रवार की सुबह बिशारतगंज के वार्ड आठ मे लाइन पार रहने वाले अपने दोस्त 28 वर्षीय अमित शर्मा से मिलने आए थे। दिन भर दोनों साथ रहे। रात करीब नौ बजे एक ढाबे पर खाने के बाद दोनों लौट रहे थे। बिशारतगंज-अलीगंज रोड पर रम्पुरा अंडरपास पर उनकी बाइक लोहे के पोल से टकरा गई। हादसे मे दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव आधे घंटे तक वही पड़े रहे। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजे। आधार कार्ड से दोनों की पहचान कर परिजन को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि अमित शर्मा के माता-पिता की मौत हो चुकी है। चार साल पहले उसकी बहन ट्रेन से कट गई थी। युवकों की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया। मृतक रोहित अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र छोड़ गया है। दोनों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। एसएसआई धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है।।
बरेली से कपिल यादव
