राजस्थान/बाड़मेर- एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि राज्य में बढ़ती नशा प्रवृति को रोकने के लिए राज्य सरकार के आदेशानुसार नव गठित टास्क फोर्स जिसका नाम एएनटीएफ ‘एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स” रखा गया है। ए.एन. टी.एफ. के विस्तार की श्रृंखला में जयपुर जिले में एएनटीएफ के एक थाने का उद्घाटन किया गया वहीं दो नवसृजित चौकियों का वर्चुअली उद्घाटन किया गया दिनेश एम.एन. अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ए.टी.एस., ए.जी.टी.एफ. एवं ए.एन.टी.एफ द्वारा किया गया इसके साथ ही एएनटीएफ की चौकियों की कुल संख्या अठारह व एक नयें थाने को स्थापित किया गया है।
अतिरिक्त महानिदेशक द्वारा इस कार्यक्रम के उद्बोधन में बताया कि एएनटीएफ अपने गठन के मात्र छ महिनों में ही न केवल सुचारू कार्य शुरू कर दिया है बल्कि एक के बाद एक नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। ए.एन.टी.एफ. द्वारा मादक द्रव्यों, सिंथेटिक नशा एवं एवं एम.डी. की फैक्ट्रियों की धर पकड़ कर बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम दिया है वंही मादक द्रव्यों की तस्करी में वांछित ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए भी विशेष अभियान चलाये जाकर बड़े ईनामी अपराधियों को दस्तयाब कर मादक द्रव्यों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक द्वारा मादक द्रव्यों की धरपकड़ की अधिकतम कार्यवाही व नशे के समूल उन्मुलन हेतु दृढ़संकल्प होकर कार्य करने को निर्देशित किया।सभी चौकियों को भवन, फर्निचर तथा अन्य तकनीकी उपकरणों से लैस कर दिया गया है। सभी नवीन चौकियों व थाने को दो-दो मोटरसाईकिल भी उपलब्ध करवाई गई है।शीघ्र ही इन चौकियों को चौपहिया वाहन भी प्रदान किये जायेंगें।
महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दो नवीन चौकियों व एक थाने के शुभारम्भ के साथ ही राजस्थान के प्रत्येक सम्भाग में एएनटीएफ की उपस्थिति हो गयी है। जहां राजस्थान के के प्रत्येक क्षेत्र में एएनटीएफ की चौकियां नशे के प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में खोली गई हैं उसी क्रम में आज जयपुर में दो चौकी व एक थाने को खोला गया हैं। अब राज्य में कुल अठारह चौकिया व एक थाने के साथ एएनटीएफ अब पुरे राज्य में आसूचना संकलन, धरपकड़ एवं समन्वित नशामुक्ति कार्यक्रम हेतु अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।
ज्ञातव्य है कि गठन के छ महिनों में ही एएनटीएफ ने 170 से ज्यादा कार्यवाहियों को अंजाम देते हुए नशे की तस्करी की दुनिया में खलबली मचा रखी है।सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान अभिजीत उप महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ, अमित जैन पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ के साथ एवं ए.एन.टी.एफ. के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे वहीं नवसृजित चौकियों के प्रभारी मय स्टाफ वर्चुअली जुड़े रहे।
— राजस्थान से राजूचारण
