90 दिन से लापता बच्चे का शव तालाब मे मिला, हत्या की आशंका

आंवला, बरेली। जनपद के आंवला क्षेत्र के गांव कंधरपुर मे तीन महीने पहले लापता हुए पांच वर्षीय मासूम का शव शनिवार दोपहर गांव के ही एक तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मृत सोनू मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम मे डूबने के कारण मौत की बात कही गई है लेकिन अन्य आशंकाओं को देखते हुए बिसरा सुरक्षित किया गया है। बच्चे के पिता ने तंत्र क्रिया के चलते हत्या की आशंका जताई है। आंवला के गांव कंधरपुर निवासी भारत सिंह ने बताया कि उनका पांच वर्षीय बेटा सोनू कश्यप 28 दिसंबर 2025 को खेलते समय लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नही लगा तो गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने भी बच्चे को खोज नही सकी। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर तालाब मे बच्चे का शव उतराते हुए देखा। गांव वालों ने शव बाहर निकाला और इसी बीच भारत सिंह व परिवार के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने बच्चे की पहचान सोनू कश्यप के रूप मे की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां नैना देवी ने बिलखते हुए बताया कि सोनू दो भाइयों और एक बहन मे दूसरे नंबर का था। परिवार बेहद गरीब है और पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते है। तालाब गांव के बाहर ही है और वहां प्रतिदिन लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे मे इतने दिन बाद वहां शव मिलने पर सवाल उठ रहे है। परिजन का कहना है कि पुलिस कई बार तालाब में तलाश कर चुकी थी लेकिन कोई नतीजा नही निकला। बरामद हुए शव से बच्चे की दोनों आखें और चेहरे का काफी हिस्सा गायब था। पैर का कुछ हिस्सा भी गायब था और दाहिने हाथ का मांस भी गायब था। इसी वजह से सोनू के पिता भारत सिंह ने तंत्र क्रिया के लिए हत्या की आशंका जताई, मगर पोस्टमार्टम में डूबने के कारण दम घुटने से मौत बताई गई है। जांच के लिए उसका बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पानी मे डूबने से ही मौत हुई है। तालाब मे पहले भी जांच कराई लेकिन उसमें जलकुंभी होने की वजह से शव नही मिल सका। बच्चे के परिजन ने किसी से रंजिश होने से भी इनकार किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *