55 और को नोटिस, एक सप्ताह मे अतिक्रमण हटाने के निर्देश

बरेली। सीएम ग्रिड फेज-02 परियोजना के तहत कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से कुदेशिया पुल तक सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाने की नगर निगम ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए थे और शनिवार को कोहाड़ापीर-कुदेशिया मार्ग पर 55 भवनों पर नोटिस चस्पा किए गए। यह क्रम रविवार को भी चलेगा। नगर निगम ने नोटिस चस्पा कर एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक और कोहाड़ापीर से प्रेमनगर धर्मकांटा तक सीएम ग्रिड परियोजना के तहत 2.4 किमी. मॉडल रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसकेतहत सड़क-फुटपाथ चौड़ीकरण का कार्य होना है, लेकिन इसमें अतिक्रमण बाधा बन नहा है। कई स्थानों पर करीब 20 फीट तक कब्जा पाया गया है। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि निर्धारित समयसीमा में अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नगर निगम कार्रवाई करेगा। इस दौरान होने वाले खर्च की वसूली संबंधित लोगों से की जाएगी। साथ ही जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम के नोटिस के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 500 से अधिक लोगों पर खड़ा हो गया संकट : बरेली। कोहाड़ापीर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। नगर निगम ने लल्ला मार्केट से लेकर आसपास के कई बाजार, मकान, दुकानों और शोरूम पर लाल निशान लगाए है। 500 से अधिक परिवारों और व्यापारियों पर संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि जिन मकानों और दुकानों को बनाने में बरसों की मेहनत और पूंजी लगी, अब उन पर बुलडोजर चलने का खतरा मंडरा रहा है। बाजार से जुड़े हजारों श्रमिकों की रोजी-रोटी भी इससे प्रभावित होने की आशंका है। दुकानदारों और व्यापारियों ने अपनी पीड़ा जताते हुए कहा कि व्यापारियों को कारोबार खत्म करने की तैयारी हो रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *