बहेड़ी। नगर पालिका बहेड़ी ने वर्ष 2025-26 के 49 करोड़ रूपये का बजट पास किया। नगर पालिका के आमदनी के स्त्रोत के साथ 49 करोड़ 24 लाख रूपये की आमदनी का अनुमान लगाया । गया है, जबकि विभिन्न मदों में 49 करोड़ 12 लाख रूपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। नगर पालिका मे बुधवार को बजट बैठक हुई। बैठक में ईओ ने वर्ष 2025-26 के लिए नगर पालिका की अनुमानित आय और व्यय का ब्यौरा रखा। नगर पालिका गृह कर, जल कर, स्टाम्प शुल्क, भवन किराया व । अन्य स्त्रोतों से 26 करोड़ रुपयों की आमदनी का अनुमान बताया गया, जबकि बाकी पैसा सरकार की बंधन योजना, राज्य सेक्टर, । स्वच्छ भारत मिशन, 15 वां वित्त और 16वां वित्त आयोग से जुटने का अनुमान जताया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल की अध्यक्षता मे हुई मीटिंग मे स्टेट बैंक के पीछे खाली स्थान पर कमर्शियल भवन बनेंगे। इसका प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। सभासद जलीस आजाद ने मीटिंग ने कहा कि नैनीताल मार्ग पर 280 दुकानें बिना नक्शे की स्वीकृति के बनाई गई है। इसके अलावा टीका के तालाब सहित नगर पालिका की संपत्ति के कब्जे किए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। लेकिन जिनको नगर पालिका ने नोटिस दिए वह स्टे ले आए। मीटिंग में ईओ शशि प्रभा सिंह, परितोष जोशी, सभासद शशि मिश्रा, ताहिर पप्पू, सलीम चंदा परविंदर सिंह, ओम प्रकाश, रजिया नूरी, मोहम्मद जाकिर, लाल सिंह, मोहम्मद रफी, जलीस आजाद आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
