●सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक विभाग की बैठक में मिस सम्भल प्रतियोगिता 29 मार्च को कराने का लिया निर्णय
●मिस सम्भल प्रतियोगिता का प्रभारी कुसुम , कार्यक्रम प्रभारी चिंकी दिवाकर, कार्यक्रम संयोजक नाहिद रजा और उप संयोजक रूबी को बनाया गया
सम्भल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक विभाग की बैठक में मिस सम्भल प्रतियोगिता 29 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे से कराने का निर्णय लिया गया। जिसका प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुसुम एवं कार्यक्रम प्रभारी राष्ट्रीय सचिव चिंकी दिवाकर को बनाया गया।
समिति की उपाध्यक्ष नाहिद रजा के आवास पर सम्पन्न हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम और महासचिव कुसुम ने कार्यो की समीक्षा करते हुए बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक विभाग द्वारा मिस सम्भल प्रतियोगिता – 2026 का आयोजन 29 मार्च को दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है। मिस सम्भल प्रतियोगिता में सम्भल जिले की ही महिला प्रतिभागी भाग ले सकती है। प्रतियोगिता में 16 वर्ष से 26 वर्ष तक की अविवाहित महिला प्रतिभागी ही भाग ले सकती है। भाग लेने वाली प्रतिभागियों को प्रवेश फार्म के साथ जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड या निवास प्रमाण पत्र के साथ हाईस्कूल का प्रमाण पत्र की छाया प्रति और नवीनतम फोटो लगाना अनिवार्य है। मिस सम्भल प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को साड़ी,सूट या भारतीय परम्परागत पौशाक ही मान्य होगी। मिस सम्भल प्रतियोगिता में प्रतिभागी का चयन साक्षात्कार, रैंप वॉक और टैलेंट राउंड के आधार पर किया जाएगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ही सम्मानित किया जाएगा। मिस सम्भल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 28 मार्च तक फार्म भरकर जमा करना अनिवार्य है। मिस सम्भल प्रतियोगिता का प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुसुम को जबकि कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नाहिद रजा और सहकार्यकम संयोजक राष्ट्रीय महाप्रबंधक रूबी को तथा कार्यक्रम प्रभारी राष्ट्रीय सचिव चिंकी दिवाकर को बनाया गया। इसके अलावा रजनी कान्ता चौहान, शशिबाला गौतम, मीनाक्षी, मन्जू सक्सेना, डॉ नायरा जौहर, उपासना शर्मा, चांदनी खान, भारती ठाकुर, अनम परवीन, मन्तशा तौफिक और आसिया जूही को उप कार्यक्रम प्रभारी मनाया गया। इसके साथ ही तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया है।
– सम्भल से सय्यद दानिश अली
