बरेली। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रो के मानदेय मे बढ़ोतरी के शासनादेश जारी होने के बाद जिले के करीब 2800 से अधिक शिक्षामित्रो को सीधा लाभ मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के इस फैसले से जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। जिले मे 2828 शिक्षामित्र कार्यरत है। जिनके लिए यह बढ़ोतरी आर्थिक रूप से राहत भरी साबित होगी। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे शिक्षाकर्मियों में शासनादेश जारी होने के बाद खुशी का माहौल है। माना जा रहा है कि बढ़े हुए मानदेय से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे अधिक मनोयोग से शिक्षण कार्य कर सकेंगे। शासन के निर्देशानुसार यह बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल से प्रभावी होगा। इससे जिले के 2828 शिक्षामित्रो को हर महीने हजारों रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य मे सेवा शर्तों में भी सुधार किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गंगवार, महामंत्री कुमुद केशव पांडे, अरविंद गंगवार, कुंवरसेन गंगवार, सर्वेश पटेल, अर्जुन सिंह, कृष्णा कुमारी, संजीव गंगवार, सतीश गंगवार, दिनेश कुमार गंगवार, जसवीर यादव, संजीव कुमार, भगवान सिंह यादव, संतोष कुमार, शिशुपाल सिंह, नरेश चंद्र गंगवार, राजीव उपाध्याय, आसिम हुसैन ने इस निर्णय को एतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।।
बरेली से कपिल यादव
