275 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, भेजा जेल

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 275 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने पुलिस के साथ सूचना मिलने पर हाईवे के रहपुरा अंडरपास में छापा मारा। पुलिस ने मौके से अजय पुत्र किशन लाल निवासी भोलापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 275 ग्राम स्मैक बरामद की। एसओ प्रयागराज सिंह ने पूछताछ मे बताया कि गांव के गौतम और प्रशांत उर्फ भूरे ने उसे पैसों का लालच देकर स्मैक पहुंचाने को भेजा था। रास्ते मे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजय को शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस अब इन दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया की अजय के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *