19 खाली, तीन भरे गैस सिलेंडर चोकर की दुकान से किए बरामद

मीरगंज, बरेली। जनपद मे जहां गैस सिलेंडर के लिए लोग सुबह से शाम तक एजेंसियों के बाहर लाइन लगाने को मजबूर हैं। वही सिलेंडरों की कालाबाजारी भी जमकर हो रही है। इसे रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने टीमों का गठन किया है। शनिवार को सूचना मिली कि मोहम्मद इस्लाम निवासी गांव जाफरपुर थाना शीशगढ़ अपनी दुकान से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहा है। सूचना पर टीम ने छापा मारकर उसकी दुकान से खाली और भरे हुए सिलेंडर बरामद किए। डीएसओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर मीरगंज तहसील के पूर्ति निरीक्षक रवि कुमार सक्सेना और पूर्ति लिपिक आयुष शर्मा ने शीशगढ़ पुलिस के साथ छापा मारकर मोहम्मद इस्लाम की दुकान से 19 खाली और तीन भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। दूसरी तरफ शनिवार को मीरगंज तहसीलदार ने फतेहगंज पश्चिमी स्थित सुधा इंडियन गैस एजेंसी और न्यू एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एजेंसी के स्टॉक और अभिलेखों की जांच की गई। जांच में सभी रिकॉर्ड सही पाए गए। तहसीलदार ने गैस की कमी की बात निराधार बताया है। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण गैस वितरण में कुछ देरी हुई थी। अव स्थिति सामान्य है। उपभोक्ताओं को नियमित गैस सिलेडर उपलब्ध कराए जा रहे है। पूर्ति निरीक्षक ने की चेकिंग: भमोरा मे गैस की समस्या को लेकर पूर्ति निरीक्षक आंवला ने एजेंसी की चेंकिग की और शिकायत की जांच की। पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडे ने जताया एक पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने शिकायत की थी एजेंसी उनकी गैस की बुकिंग नही कर रही है। मौके पर जांच की तो पता चला कि वह 19 फरवरी को गैस सिलेंडर ले चुके है। शासन के आदेश अनुसार दोवारा 45 दिन बाद ही बुकिंग होगी। उपभोक्ताओं से कहा किसी के भी वहकावे मे न आए। गैस की पर्याप्त आपूर्ति है। अफसरों ने देखी स्टॉक और बुकिंग व्यवस्था: नवाबगंज मे शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र की कई गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। इस बौरान अधिकारियों ने वितरण व्यवस्था और रिकार्ड का बारीकी से परीक्षण किया एसडीएम उदित प्रवार ने नगर क्षेत्र की सत्यम इडेन गैस एजेंसी, श्रीजी गैस सर्विस और डीजीएम एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने नवाबगंज, बरखान और वयोलाड़िया स्थित एजेंसियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, गैस बुकिंग रजिस्टर और उपभोक्ताओं को दिए जा रहे सिलेंडरों की जांच की गई। रिछा मे रसोई गैस लेने को लगी भीड़ से लगा जाम, बुलाई पुलिस: देवरनिया मे रसोई गैस आपूर्ति को लेकर पैदा हुई चिता के बीच शनिवार को निक्षा की गैस एजेंसी पर गैस को लेकर मारामारी माती रही। समस्या ज्यादा उत्पन हुई तो पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। वही लोगों ने रात में गैस की कालाबाजारी के आरोप लगाए है। एजेंसी संचालिका ने इसे सिरे से नकार दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *