सम्भल। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार महान समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती उमेश चंद्र दिवाकर परिसर भरतरा चुंगी पर मनाई गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज जी के चित्र पर माला अर्पण किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने उनके जीवन और कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गाडगे महाराज एक महान समाज सुधारक, संत और भिक्षु थे जिन्होंने गोरगरीब, दीनदलित लोगों के बीच अज्ञान, अंधश्रद्धा और अस्वच्छता को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। विधायक राम खिलाड़ी यादव ने कहा कि समाज सुधारक संत गाडगे महाराज जी ने समाज में फैली कुरीतियों और जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। गाडगे महाराज ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जैसे कि धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय और छात्रावासों का निर्माण कराया। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शखधार ने कहा कि समाज सुधारक संत गाडगे महाराज ने लोगों को स्वच्छता और शिक्षा का महत्व समझाया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और लोगों को प्रेरित करती हैं। भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी आए नेता उमेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की जयंती के अवसर पर लोग उनके जीवन और कार्यों को याद करते हैं और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि वे समाजवादी पार्टी में शामिल होकर दलित, पिछड़े, अत पिछड़े, अल्पसंख्यक और सभी के साथ काम करने का सम्मान और मौका मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने की साथ ही इस मौके पर विधायक रामखिलाडी यादव, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी राजेंद्र गुरुजी, आदि संबोधित किया, संचालन जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शखधार ने किया कार्यक्रम में उमेश चद दिवाकर, विमलेश कुमारी, बलवत सिंह, अशोक यादव, शिक्षा मित्र संघ अध्यक्ष स्वराज सिंह दिवाकर, मन्नू सिंह दिवाकर, शोभित कुमार काका, वरिष्ठ नेता लड्डन मियां, ओमप्रकाश प्रजापति, संजीव यादव, उमेश यादव, ताहिर उल्ला खान, पूरनलाल मौर्य, हरीश चद आर्य, फैजान शाही, अशोक राणा, सुनीता यादव, शारदा यादव, मानकौर, रवि दिवाकर, भारत सिंह यादव, संजय, मदन ठाकुर, उदयवीर सिंह, सुनी खड़कवंशी, अमरीश यादव, कुमारपाल यादव, ओंकार सिंह दिवाकर, मनोज शर्मा, लोकेश यादव, आकाश शखधार, प्रतीक, नानू ,अंश, बरनवाल, डॉक्टर हंसराज, रिंकू चौहान, अन्ना, जाकी, उमेश यादव, एसपी बिलाल, रघुनंदन यादव, मुकेश यादव,आदि मौजूद रहे।
- सम्भल से सैय्यद दानिश
