होली व ईद मिलन मे सपा नेताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प

आंवला, बरेली। जनपद के आंवला कस्बा स्थित स्वर्ण पैलेस मे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंजीनियर अगम मौर्य ने होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम मे सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एकजुटता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी और सपा को जिताने का संकल्प लिया। प्रदेश सचिव शुभलेश यादव ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनका खुलकर विरोध किया जाए। विधायक अताउर रहमान ने पीडीए समाज से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि होली और ईद आपसी प्रेम और भाईचारे के पर्व है। घोषित प्रत्याशी को जी जान से लड़ाने की बात कही। इस दौरान पूर्व विधायक पंडित आर के शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, डॉ. जीराज यादव, बी.डी. वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल सिंह, नगर अध्यक्ष मशकूर खान, इरशाद अली, अमन मौर्य, हाजी शब्बीर, विकार अली गुड्डू, सत्येंद्र सिंह यादव, रईस अहमद, रामदीन सागर, भुवनेश यादव, विजेंद्र सिंह यादव, विपिन यादव, स्मिता यादव, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, भारती सिंह, विकार अली गुडडू, हाजी आफताब अहमद, शिव प्रताप सिंह, अफसर खां आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *