होली पर विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, निर्बाध मिले- पशुधन मंत्री

बरेली। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार दोपहर सर्किट हाउस मे होली के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि होली पर विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, रंग खेलने के समय निर्बाध रूप से आपूर्ति जनपद वासियों को मिलती रहे। पूर्ति विभाग से मिलने वाला राशन वितरण नियमित रूप से कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि अग्निशमन विभाग की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की उपलब्धता तहसील स्तर पर भी बनाए रखें। विपरीत स्थिति से निपटने के लिए तैयारी रखने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। पशुधन मंत्री ने अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक: आंवला। क्षेत्रीय विकास और जन समस्याओं के निस्तारण के लिए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने कैंप कार्यालय पर तहसील के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों मे ढिलाई और जनसमस्याओं की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी। आगामी त्योहारों को लेकर विद्युत विभाग को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘रंग की चौपाई’ के जुलूस के दौरान कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नीचे लटकते तार अवरोध बनें। बॉस-बल्लियों पर लटके बिजली के तारों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं को चिह्नित कर कार्रवाई करें। वहां एसडीएम विदुषी सिंह, सीओ नितिन कुमार, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, विद्युत विभाग से दुर्गेश कुमार, कामेश कुमार, विशाल वर्मा, वन विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *