भोजीपुरा, बरेली। समुदाय विशेष की परिचित महिलाओं से बतियाने पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा युवक की पिटाई के मामले मे पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मांडा निवासी अनिल कुमार दिवाकर 27 मार्च को जादोपुर में अपनी बाइक को ठीक कराने के लिए गया था। ट्रेन आने की वजह से रेलवे क्रासिंग बंद था। अनिल को उसके गांव मे रहने वाली समुदाय विशेष की दो महिलाएं रेलवे फाटक पर मिल गई। अनिल के मुताबिक एक महिला गांव रिश्ते की भाभी और दूसरी महिला बहन लगती है। जादौपुर मे खुराफातियों ने हिंदू युवक को मुस्लिम महिलाओं से बतियाते देख उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी। महिलाओं ने बचाने की कोशिश की तो खुराफातियों ने महिलाओं से भी अभद्रता की। मारपीट की घटना के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले मे हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने एक्स पर ट्वीट कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर पहचान की। जिसमें मौलाना शोएब निवासी चमन नगरिया थाना नवावगंज की वीडियो मे फुटेज मिली। पुलिस ने एक स्थान से मौलाना शोएब को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मौलाना शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
