बरेली। द्वितीय विराट हिंदू वाल सम्मेलन मे 51 विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने आचार्यों और अभिभावक के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों को श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। बदायूं रोड स्थित एक रिसार्ट मे बुधवार को आयोजित हिंदू वाल सम्मेलन का उद्घाटन करने के वाद मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने छात्र-छात्राओं को श्री राम के चरित्र से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए कहा कि आदर्श जीवन ही सच्ची सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन मे आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपंकर गुप्त ने विद्यार्थियों को श्री राम के आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने वंदना, स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, हनुमान चालीसा, अयोध्या धाम का प्रसाद, श्री राम अंग वस्त्र, रोली चंदन आदि वितरित किए गए। विकास मल्होत्रा, सुभाष पटेल, उमेश चंद्र गुप्ता, साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, एडवोकेट उपमेंद्र सक्सेना समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
