हाईवे पर कार ने बाइक रौंदी, महिला की मौत

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे हाईवे पर कार बाइक मे टक्कर मारकर गड्ढे मे घुसकर पेड़ से जा टकराई। हादसे मे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। नौसना निवासी भूरा खां पुत्र अनवार खां निवासी नौसना मंगलवार की दोपहर मे रामपुर जिला के गांव खाता नगरिया मे दावत खाकर पत्नी राजदा बी व पांच वर्षीय नाती इशान के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। मीरगंज की लभारी पुलिस चौकी के नजदीक मुरादाबाद की ओर से आई कार बाइक मे टक्कर मारकर खाई मे घुसकर पेड़ से जा टकराई। जिससे भूरा खां, राजदा बी एवं इशान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे लभारी चौकी प्रभारी सूरजपाल सिंह एवं ट्रेफिक प्रभारी श्रीपाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे राजदा (52) की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर नौसना से परिजन अस्पताल पहुंच गए। कार टाइगर रिजर्व पीलीभीत मे तैनात वन कर्मी की है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार व बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। मृतका के परिजन बब्बू खां ने बताया गांव के युवक की बारात खाता नगरिया गई थी। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत : शीशगढ़। सुरेंद्र पाल उम्र लगभग 50 वर्ष जो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे मृतक के भाई रविंद्रपाल ने बताया कि बह अपने परिवार सहित गांव सराय मे रहते थे। रविवार शाम को वह शीशगढ़ बहेड़ी रोड पर मानपुर गांव स्थित एक बैंकट हॉल में अपनी मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह मे शामिल होने के लिए गए थे और वापस आते समय किसी अज्ञात बाहन ने उन्हें बैंकट हॉल के पास जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान सोमवार रात मे उनकी मौत हो गई। स्कूटी चालक की हादसे मे मौत : भुता। बरेली बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली नहर पुलिया पर मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे बाइक सवार ग्राम करेना निवासी प्रदीप कुमार व स्कूटी सवार ओमेंद्र कुमार ग्राम खरदाह निवासी की आमने-सामने टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों घायल हो गए। इनमें से स्कूटी चालक ओमेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। जहां अस्पताल में स्कूटी चालक ओमेंद्र कुमार 30 वर्षीय की मौत हो गयी है। मृतक कस्बा भुता में रेडीमेड कपड़े की दुकान करता था। मृतक के एक तीन वर्षीय बेटा है। अचानक हुई मौत पर घर परिवार में भारी कोहराम मचा। पत्नी का रो रो का बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *