बरेली। पेपर देने जा रही छात्रा से ऑटो में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बारादरी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में आरोपी लंगड़ाता नजर आया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस को आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बिथरी की रहने वाली 10वीं की छात्रा बीते 9 मार्च को परीक्षा देने मॉडल टाउन स्थित कालेज जा रही थी। वह ऑटो मे सवार थी। आरोप है कि सुरेश शर्मा नगर और बजरंग ढाबे के बीच छात्रा से ऑटो चालक ने छेड़खानी की। उस पर फब्तियां कसी। छात्रा ने ऑटो का नंबर नोट कर लिया था। उसी नंबर के जरिये परिजनों ने ऑटो को काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नही चला। इसके बाद बारादरी थाने मे पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने ऑटो नंबर के जरिये आरोपी चालक की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक विशाल को पुलिस ने दबोच लिया। वह सैनिक कालोनी का रहने वाला है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नही आया। बुधवार को पुलिस ने शाहदाना मजार के पीछे नाग पंचमी ग्राउंड से उसे पकड़ा। तलाशी मे उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि वह किराए पर ऑटो चलाता है और शराब पीने का आदी है। घटना वाले दिन भी वह नशे मे था।।
बरेली से कपिल यादव
