बरेली देहात। गुरुवार को हनुमान जयंती पर जगह जगह शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड का पाठ किया गया। जगह-जगह भंडारे भी हुए। आंवला : नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विशाल शोभायात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ पुरैना मंदिर धाम से अन्तर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया। भक्ति संगीत और बजरंग बली के जयकारों के साथ शोभायात्रा नगर प्रमुख मार्गो से होते हुए पुरैना चौराहे पर समाप्त हुई। इसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सुनील गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता, पवन हिंदू और अनुपम शंखधार आदि मौजूद रहे। नगर के गायत्री शक्तिपीठ पर हनुमंत जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुन्दर काण्ड पाठ हनुमान चालीसा पाठ किया गया तथा रामजी मल, मुन्ना लाल, प्रज्ञा प्रखर, कांता बाबू गुप्ता की टीम ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। डॉ विनीत विद्यार्थी दर्शन शास्त्री ने कहा कि हनुमान जी का जीवन प्ररेणा स्रोत है। गिरिराज नन्दन गुप्ता, श्रीपाल गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, सूजन आयुष आदि ने भाग लिया। गुरुवार को ग्राम कुडंरिया फैजुल्लापुर से श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली, डीजे की धुन पर जयकारों के साथ शोभायात्रा आंवला के ढिलवारी के बालाजी विग्रह धाम पहुँची। मंहत बिरजू दास महाराज ने पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। भमोरा : हनुमान जयंती पर बल्लिया, कुडढा आदि मे शोभायात्रा निकालकर प्रसाद वितरण किया गया। बल्लिया दुर्गा चौक से शोभायात्रा आरंभ हुई जो गांव की विभिन्न गलियों में घूमते हुए अपने गंतव्य तक पहुंची। शोभायात्रा पर जगह जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। अन्तर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनुपम शंखधार, अवधेश मौर्य, निर्मल हिंदू, सोमवीर दिवाकर, मनोज वर्मा, अनमोल वर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सेंधा : इस्लामाबाद मोड पर स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा व सुंदर काण्ड पाठ किया गया। शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बाबा रामानुज, कृष्ण पाल यादव, सचिन गुप्ता, शिवम्, गुप्ता,सौरभ गुप्ता, राजा गुप्ता आदि ने प्रसाद वितरण किया। बरसेर : हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती पर सुंदरकांड पाठ किया गया। भक्तों ने हनुमान चालीसा पाठ कर भजन कीर्तन किया और प्रसाद वितरण किया गया। फतेहगंज पश्चिमी : हनुमान जन्मोत्सव पर नगर से लेकर देहात के मंदिरों पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के साथ अखण्ड पाठ रामायण के आयोजन किये गए। कस्बे मे मोहल्ला साहूकारा मे ठाकुरद्वारा मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर कमेटी एवं व्यापारियों के सहयोग से पंडित सूर्य प्रकाश पाठक एवं पंडित प्रवन पांडे ने भगवान श्री राम और पवन पुत्र हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन कराया। बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत गंगवार मेडिकल स्टोर के पास दोपहर मे लगभग 12 बजे शनि देव मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन किया गया और शाम को हनुमान का जन्मदिन मनाया गया। समाजसेवी व्यापारी अमित गोयल दीपक गोयल, व्यापारी सतीश गुप्ता राजकपूर गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, अमित सिंह, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, डॉ मुदित प्रताप सिंह, प्रेमपाल गंगवार, श्याम सुंदर गुप्ता, रजत बंसल आदि भक्त रहे। वही चिटौली के मढ़ी मैया वाले मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ हुआ और भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी जितेंद्र कुमार, सभासद प्रेमकुमार कोरी, समाजसेविका राजनंदनी अग्रवाल, राजेश श्रीवास्तव, पोशाकी लाल, बाबू पंडित, कृपाशंकर, कन्हैया लाल, ओमप्रकाश आदि का सहयोग रहा। साहूकारा मंदिर में भी सुन्दर कांड का आयोजन प्रह्लाद अग्रवाल द्वारा किया गया। मीरगंज : कस्बे मे गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली गई। इसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा, भक्ति सिंह लोधी, केपी राणा और धनेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। बिशारतगंज : बालाजी शक्ति धाम रहमानपुर मे भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। ब्लॉक मझगवां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ जीराज सिंह यादव एवं थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने भगवाध्वज फहराकर कलश यात्रा को रवाना किया।।
बरेली से कपिल यादव
