बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। ब्लॉक संसाधन केंद्र परसाखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय सोरहा मे स्कूल चलो अभियान की रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन करने के लिए जागरूक करना था तथा उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं से परिचित कराना था। सत्येंद्र यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों मे अधिक से अधिक नामांकन करने की आवश्यकता है। बीईओ भानुशंकर गंगवार ने छात्रों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक भी वितरित की। संचालन राजकुमार यादव ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक लज्जावती, प्रधान शाकिर, मनोज शर्मा, प्रद्युम्न यादव, लाल बहादुर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
