बरेली देहात। होली पर्व की छुट्टी से पहले स्कूलों मे उत्साह और उमंग का माहोल नजर आया। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटी और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। परिसर मे हंसी-ठिठोली के बीच शिक्षकों की देखरेख में सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों से त्योहार मनाया गया। फतेहगंज पश्चिमी मे शनिवार से विद्यालय मे होली का अवकाश घोषित कर दिया गया। प्राथमिक उच्च प्राथमिक माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों मे दोपहर बाद से विद्यालयों में स्कूली बच्चों एवं अध्यापकों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर होली खेली। वच्चों ने जहां एक दूसरे को रंग लगाया वहीं अध्यापकों ने बच्चों को होली के बारे में विस्तार से बताया। भुता मे परिषदीय व निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों के साथ रंग खेल कर होली महोत्सव बड़ी ही धूमधाम व हर्ष उल्लास के साथ बनाया। सिमरा बहोर नगला की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सरिता गंगवार ने बच्चों को भक्त प्रहलाद व होलिका मईया की कथा सुनाई। भदपुरा मे शनिवार को रामा विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, नकटी नारायण पुर प्राथमिक विद्यालय बहीर जागीर, सिठौरा, भट्पुरा और उडिया सफदर अली स्कूल में होली का आयोजन किया गया। छात्रों ने शिक्षकों के साथ मिलकर इस पर्व का भरपूर आनंद लिया। बच्चों ने होली से चार दिन पूर्व ही जमकर गुलाल उड़ाकर अपने दोस्तों को रंगों से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर मुनेंद्र पाल, दिनेश पांडेय, मुनेंद्र कश्यप, अरविंद कुमार और ब्रज किशोर आदि तमाम लोग उपस्थित रहे। शेरगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक उच्च प्राथमिक माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कस्बे के युवा मंडल विद्यालय, कन्हैयालाल बाल निकेतन सरस्वती शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय प्योभा वैरमनगर, नगरिया कलां, नगरिया सोवरमी, समेत क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डा. कल्याण राय श्रीवास्तव, लईक अहमद, रामासरे शुक्ला, शिव ओम सिंह, पिंकी कुमारी, सौरभगंगवार, शिखा गंगवार, अलका गंगवार, सोनी देवल, मोनिका देवल, विमल सक्सेना आदि ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी। भोजीपुरा मे सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। अपने सहपाठियों को जमकर गुलाल लगाया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य लाल वहादुर गंगवार ने होली मनाने की परंपरा पर भक्त प्रहलाद की जीवनी पर विस्तार से बताया। बहेड़ी मे बच्चों ने अपने-अपने स्कूलों में खूब रंग खेला। शिक्षकों ने भी बच्चों को गुलाल लगाया। देवरनियां कंपोजिट विद्यालय अभयपुर मे शनिवार को होली का त्योहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के साथ होली मनाई और एक दूसरे को गुलाल लगाया। इस दौरान विनोद कुमार वर्मा, पूनम वाला, सौरभ गंगवार, निशु शिखा, अयोध्या प्रसाद, आयुषी राज भारती समेत अन्य लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
