सीसी रोड के बीच मे डिवाइडर बनाने पर विवाद, आमने-सामने आए दो समुदाय, तीखी नोकझोंक

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के कस्बे के कुम्हार चौक पर बन रही 24 लाख रुपये की सीसी सड़क निर्माण के दौरान बीच मे डिवाइडर बनाए जाने को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। मामला इतना बढ़ गया कि दो समुदाय आमने-सामने आ गए और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और लोगों को शांत कराया। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत द्वारा अंसारी मोहल्ला स्थित कुम्हार चौक से लेकर अंडे वाले के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य मे डिवाइडर शामिल न होने के बावजूद ठेकेदार ने कुछ लोगों के कहने पर सड़क के बीच डिवाइडर बनाना शुरू कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। विरोध करने वालों मे अशोक प्रजापति, ओमप्रकाश, प्रेमपाल प्रजापति और सानू मिश्रा समेत कई स्थानीय लोग शामिल रहे। उनका कहना था कि डिवाइडर बनने से आवागमन मे दिक्कत होगी और यह योजना के अनुरूप भी नही है। वही दूसरे पक्ष के कुछ लोग डिवाइडर बनाए जाने के पक्ष में डटे रहे जिससे विवाद और बढ़ गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाना पड़ा। कई घंटों तक चली कहासुनी के बाद भाजपा जिला मंत्री संजय सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया। उनके हस्तक्षेप के बाद आपसी सहमति बनी और नगर पंचायत ने फिलहाल डिवाइडर निर्माण का निर्णय टाल इसके बाद सड़क किनारे पाइप डालने को लेकर भी कुछ देर विवाद हुआ लेकिन पाइप न डालने के फैसले के बाद मामला शांत हो गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *