बिथरी चैनपुर, बरेली। सीडीओ ने जनपद के बिथरी चैनपुर ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए है। बुधवार दोपहर सीडीओ देवयानी ने औचक निरीक्षण कर बीडीओ कार्यालय देखा। इस दैरान बहां लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े थे। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर कर बीडीओ को फटकार लगाई और जल्द सही करवाने के निर्देश दिए। इसके वाद उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाले बाली शिकायतों की जानकारी ली। एनआरएलएम कक्ष मे बीएमएम से समूहों की जानकारी ली। जिस पर वीएम एम मंजू ने बताया कि ब्लॉक में कुल 1298 समूह है। उन्होंने स्वास्थ्य सखियों की ट्रेनिंग न होने पर नाराजगी जताई। एडीओ पंचायत कार्यालय में मिली कुछ खामियों को जल्द ठीक करवाने निर्देश दिए। उन्होंने एडीओ पंचायत शिखर गुप्ता को केयर टेकरो का भुगतान समय करवाने के भी निर्देश दिए हैं। ब्लॉक परिसर मे ही रूर्बन मिशन के तहत बना प्लास्टिक प्लांट का निरीक्षण किया। जहां सिर्फ एक ही मशीन चलती मिली। दो मशीनें बंद पड़ी थीं। उन्होंने पीडी को सुचारू रूप से चलवाने के निर्देश दिए। स्टोर रूम में रखे रिकॉर्ड का रख रखाव ठीक करने को भी कहा है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने ब्लॉक परिसर मे बना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना मॉडल आवास का ताला खुलवाया आवास देखते ही उन्होंने यहां मौजूद पीडी (डीआरडीए) से आवास मानक के विपरीत बने होने की बात कही। जिस पर पीडी कोई स्पष्ट जबाब नही दे पाए आवास मे शौचालय भी अंदर ही बनाया गया है हालांकि पीडी ने शौचालय बाहर बनवाने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए।।
बरेली से कपिल यादव
