सीएम के दौरे से पहले परखी व्यवस्था, तय समयसीमा मे हो पूरे कार्य

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बरेली दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। सीएम जल्द रामायण वाटिका और नई टाउनशिप का उद्‌द्घाटन करेंगे। साथ ही फ्लावर शो का भी शुभारंभ प्रस्तावित है। मंगलवार को बीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया गया कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। बीडीए ग्रेटर बरेली को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित, पर्यावरण अनुकूल और सुव्यवस्थित स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने की दिशा मे तेजी से कार्य कर रहा है। कार्यदायी एजेंसियों को चेतावनी दी गई है। बीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. ए. मनिकंडन ने बताया कि रामायण वाटिका और नई टाउनशिप को शहर के प्रमुख आकर्षण के रूप मे विकसित किया जा रहा है, वही फ्लावर शी के जरिए शहर की सुंदरता और पर्यटन को भी बढ़ावा देने की योजना है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *