सांसद से गैस सिलेंडर दिलाने और सीसी रोड की मांग

शेरगढ़, बरेली। गांव चलो अभियान के तहत सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार बुधवार को शेरगढ़ के गांव नगरिया कला पहुंचे। यहां ग्रामीणों से संवाद किया। सांसद ने भाजपा सरकार की नीतियां बताते हुए ग्रामीणों से केन्द्र व भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान ठाकुरदास राठौर ने सांसद से अपनी बेटी की शादी के लिए सिलेंडर दिलाने की मांग की। सांसद ने सिलेंडर दिलाने को आश्वस्त किया है। नगरिया कलां गांव पहुंचे सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के सामने ग्रामीणों ने समस्याओं को पूरा कराने की झड़ी लगा दी। भानुप्रताप श्रीवास्तव ने गांव मे बारात घर बनवाने की मांग की। तो वही आनंदीलाल राठौर ने सीसी रोड और सत्यपाल शर्मा ने सीसी रोड डलवाने के बाद साइड से मिट्टी का भरान और इंटरलाकिंग कराने की मांग की। सांसद ने समस्या समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान सांसद ने नगरिया कलां, बरीपुरा गांव का भ्रमण किया और घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आवाह्न किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदराम राजपूत, चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, नरेश गंगवार, वेद प्रकाश गंगवार, महेंद्र हिंदू, सुरेंद्र प्रताप, परवेंद्र कुर्मी, भगवत शरन, महावीर गंगवार, भुवन चंद्र राठौर, नत्थूलाल कश्यप, वीरेंद्र मौर्य, बलवंत सिंह गंगवार, सुधीर सागर, उग्रसेन राठौर, जगदीश चंद्र गंगवार सहित ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक अख्तर अली, जितेंद्र सिंह विष्ट आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *