सांसद, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

नवाबगंज, बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के पर गुरुवार को ब्लॉक मे विकास प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह, विधायक डॉ. एमपी आर्य व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार ने फीता काटकर किया। इस दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है। सांसद व विधायक डॉ. एमपी आर्य व डा एके गंगवार ने किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी। तीन प्रगतिशील किसानों को अनुदान पर मिले ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपी। इसमें बीडीओ महेश चंद्र शाक्य, आशीष भटनागर, नीतीश उपाध्याय, राधेश्याम गंगवार, देवेश देवल, गणेश गंगवार, शशि कपूर, मनोज शर्मा, सरजू गंगवार, हरि कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *