बहेड़ी, बरेली। सपा कार्यालय पर ईद और होली मिलन के इस कार्यक्रम में काफी तादाद मे लोग शामिल हुए और एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। यहां एक तरफ सेवई की खुशबू थी तो दूसरी तरफ गुझियों का स्वाद लोग ले रहे थे। कार्यक्रम मे विधायक अताउर रहमान ने लोगों को ईद और होली की मुबारक बाद देते हुए इस भाईचारे और सदभाव को हमेशा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बहेड़ी का आपसी भाईचारा दूर-दूर तक मशहूर है। हम नफरत और बंटवारे पर यकीन नही रखते, और राजनीति, धर्म या जाति के आधार पर नही करते। इस मौके पर पूर्व प्रमुख वफाउर रहमान, विधान सभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, हरस्वरुप मौर्य और आचार्य देव कुमार मौर्य ने भी विचार व्यक्त किए। चौधरी विजेंद्र सिंह, इकबाल सिंह चीमा, ब्रहम स्वरुप सागर, नसीम उर रहमान, हाशिम अली, पीर मोहम्मद, वारिस खां, भजन लाल मौर्य, चरणजीत सिंह, अयाज मालिक, सुरेंद्र सिंह, अनवार मालिक आदि शामिल हुए।।
बरेली से कपिल यादव
