संदिग्ध हालात मे महिला की मौत, हत्या का आरोप, पति के खिलाफ तहरीर

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे दहेज के लिए परिजनों के साथ मिलकर प्रताड़ित करने के बाद जबरन जहर पिलाकर हत्या करने के आरोप मे पति, देवर, सास ससुर के नाम मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दी गई है। शाहजहांपुर के थाना मदनापुर निवासी रामौतार ने अपनी बेटी की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला एकता नगर कॉलोनी निवासी राकेश के साथ की थी। राकेश की पहली पत्नी की मौत के बाद परिजन ने नया रिश्ता रखने के लिए उसकी मौसेरी बहन कमलेश के साथ दूसरा विवाह कर दिया। जिससे एक बेटी (5) सुधा है। मृतका के पिता रामौतार के अनुसार 2 वर्षों से उनकी बेटी कमलेश को ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वे सोने की चेन, अंगूठी और एक बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने को देख रविवार को सभी ने एक राय होकर कमलेश को जबरन जहर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने पति, सास, ससुर समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की छात्रा हत्या की जाने के आरोप की तहरीर दी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया की महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वही बीते कई महीनों से कमलेश का पति राकेश दिल्ली मे रहकर मजदूरी कर रहा था। उसे जानकारी मिली कि राकेश दिल्ली मे दूसरी महिला से शादी कर ली। कमलेश मायके चली गई। दोनों इसे लेकर कलह हुई। कमलेश की पांच वर्ष की मासूम बेटी है। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ तो उसने बताया कि उसकी मां कमलेश सुबह बिल्कुल ठीक थी। उसने कपड़े भी धोकर डाले थे। उसे जहर दे दिया। इसके बाद वह छटपटा कर गिर गई। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज किए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *