बरेली। मोहम्मदगंज क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग रविवार को पूरी हुई। ग्राम पंचायत मोहम्मदगंज अंतर्गत श्यामपुर-हरदोई घाट पर नवनिर्मित पैटून पुल का शिलांयास किया। विधायक ने कहा कि मार्च में पुल बनकर तैयार हो जाएगा। नरखेड़ा में भाखड़ा नदी पर भी शीघ्र पुल बनेगा। इस पुल के चालू होने से दर्जनों गांवों की राह आसान हो जाएगी। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि यह पुल ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगा और आवागमन को सुगम बनाएगा। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, गन्ना समिति अध्यक्ष तेजपाल सिंह, और मंडल अध्यक्ष अजयवीर चौधरी मौजूद रहे। एचडीबी के नवनिर्वाचित निदेशक होरीलाल गंगवार व नरेंद्र गंगवार, मंडल महामंत्री केपी राणा व अखिलेश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।।
बरेली से कपिल यादव
