शिवा हत्याकांड मे गिरफ्तारी को तीन दिन का अल्टीमेटम

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के अशोक बिहार निवासी शिवा पटेल की हत्या के मामले मे अब कुर्मी क्षत्रिय सभा ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजय पटेल और महासचिव नवरत्न वर्मा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। आर्थिक सहायता दी और पुलिस कार्यवाही पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। कुर्मी क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर तीन दिन मे मुख्य आरोपी मानव राजपूत और कृष्णा की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों से मुख्यमंत्री के नाम एक प्रार्थना पत्र लिया। जिसमें मृतक के भाई को संविदा या अनुबंध के आधार पर नौकरी दिलाने, पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर सरकारी आवास और मृतक के पिता के नाम शस्त्र लाइसेंस की मांग की। बता दें कि पुलिस गौरव, पारस सिंह और रचित शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। देवेंद्र पटेल, प्रफुल्ल पटेल, मोहन स्वरूप गंगवार आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *