आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र के गांव पनबड़िया इलाके में ईट भट्टे पर काम करने वाले युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव चुन्नी के सहारे पेड़ से लटका लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नौ दिन पहले इसी क्षेत्र के एक भट्टे पर काम करने वाले युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शक के आधार पर पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया। जिन्होंने कपड़ों से शव की पहचान सत्यवीर के रूप मे कर ली। परिजनों के अनुसार सत्यवीर ग्राम सिकरोड़ी थाना विनावर का निवासी था और तीन भाइयों मे सबसे छोटा था। बड़े भाई आसाराम की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार की सहमति से करीब 16 दिन पहले ही सत्यवीर की शादी अपने दिवंगत भाई की पत्नी राजकुमारी से कराई गई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है। सत्यवीर अपने परिवार के साथ पनवड़िया स्थित भट्टे पर मिट्टी पताई का काम करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक वीनू चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है। हालांकि परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है और प्रारंभिक जांच मे घरेलू कलह को वजह माना जा रहा है लेकिन हालात कई अनुत्तरित सवाल भी छोड़ गए है।।
बरेली से कपिल यादव
